पीलीभीत, जून 4 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट में काम करने गए संविदाकर्मी की मौत के मामले में बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही वरिष्ठ अफसरों ने मानी है। अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर बरेली जोन के चीफ इंजीनियर ने जेई और लाइनमैन को निलंबित कर दिया है।

गमगीन माहौल में हुआ लाइनमैन का अंतिम संस्कार कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा परिजनों में चीत्कार मच गया। मौके पर मोहल्ले के अलावा बिजली विभाग के भी तमाम साथी कर्मचारी मौजूद रहे। परिजनों का विलाप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। गमगीन माहौल में वुधवार दोपहर में विजय के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।

आक्रोशित कर्मचारियों ने कई बार किया हंगामा कलेक्ट्र...