मैनपुरी, जनवरी 5 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी ने एसई मुकेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के बारे में एसई को अवगत कराया। एसई ने संविदाकर्मियों को आश्वासन दिया कि प्राथमिकता पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि प्रत्येक संविदा कर्मचारी का निर्धारित समय पर वेतन, पीएफ निर्गत किया जाए। वहीं कैंप लगाकर ईएसआई कार्ड बनाए जाएं। वहीं सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि मृतक संविदा कर्मचारी का कोई भी भुगतान विभाग की तरफ से लंबित होगा तो उसका शीघ्र भुगतना कराया जाएगा। समस्या होने पर संविदाकर्मी उनसे कभी भी मिल सकते हैं। इस दौरान उन्होंने ओटीएस योजना में बेहतर कार्य करने पर सभी संविदाकर्मियों को बधाई दी।

हिंदी ...