वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को कज्जाकपुरा उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर की जा रही मनमानी कार्यवाहियों, संविदाकर्मियों की छटनी, 20-40 बार रिपेयर किये गए पुराने ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने पर अभियंताओं पर मनमाने ढंग से कटौती के आदेश का विरोध किया गया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अपनी कमियां छिपाने के लिए विभाग के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। इस बार गर्मी में संविदाकर्मियों की वापसी नही हुई तो बिजली व्यवस्था ध्वस्त होना निश्चित है। क्योंकि पूर्वांचल में लगभग 2 हजार सहित बनारस में 400 से ज्यादा संविदाकर्मियों की छटनी हुई है और आगे भी करने की तैयारी है। वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ, अयोध्या, मेरठ और अन्य शहरों में लागू की गई वर्टिक...