कन्नौज, फरवरी 25 -- कन्नौज। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच संवाद को पारदर्शी व समयबद्ध बनाने को लेकर में बुधवार से 'संवाद सेतु' (जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर) व्यवस्था लागू कर दी गई। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस सेंटर से जनप्रतिनिधियों की समस्याओं व सुझावों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर एमएलसी अवनीश कुमार सिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। बताया कि जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर की स्थापना हो चुकी है। यहां अलग स्टाफ तैनात किया गया है। सभी विभागों के अधिकारियों के सरकारी सीयूजी नंबर अपडेट कर कॉल मॉनिटरिंग प्रणाली सक्रिय की गई है। यदि कोई जनप्रतिनिधि किसी अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.