रांची, अप्रैल 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। संवाद का रजत जयंती समारोह बुधवार को डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित एसडीसी सभागार में हुआ। तीन दिनी आयोजन का उद्घाटन अतिथियों ने नगाड़ा बजाकर किया। स्वागत भाषण शशि बारला ने की। संवाद के सचिव घनश्याम ने कहा कि संवाद के 25 वर्ष महज एक सफर नहीं, बल्कि वंचितों और शोषितों को मुख्यधारा में लाने की एक निरंतर प्रक्रिया है। हमारा सपना आदिवासी युवाओं को संगठित करने और महिलाओं के भीतर नेतृत्व क्षमता विकसित करने का था। आज 758 गांवों में करीब दो लाख मजदूर किसान हमारे साथ है, जिसमें 53 फीसदी भागीदारी महिलाओं की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्था की कमान पूरी तरह से महिला नेतृत्व के हाथों में होगी। इसी क्रम में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में संस्थाओं और संगठनों की भूमिका विषय पर परिचर्चा हुई। इसमें विजय प्रताप, ...