मुजफ्फर नगर, मई 5 -- मुजफ्फरनगर। विश्व संवाद केंद्र, मेरठ एवं श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कॉलेज सभागार में श्री नारद जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता, प्रांत प्रचार प्रमुख, संपादक, राष्ट्रदेव सुरेंद्र ने अपने संबोधन में देवर्षि नारद को ब्रह्मांड का आदि पत्रकार बताया। उन्होंने खेद प्रकट करते हुए कहा कि फिल्मों और नाटकों में नारद जी की छवि को अक्सर गलत तरीके से पेश किया गया है, जबकि वास्तविकता में वे सकारात्मक संवाद के वाहक थे। उन्होंने कहा कि संवाद का वास्तविक अर्थ समस्याओं का समाधान करना है, विवाद उत्पन्न करना नहीं। वाल्मीकि रामायण का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत भी न...