कोडरमा, मार्च 13 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि । कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत बासोडीह पंचायत के ग्राम रजघटी समेत कई पहाड़ी क्षेत्रों में हर साल गर्मी के मौसम में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। क्षेत्र के कई गांवों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से रजघटी, मरचोई मोड़, बस स्टैंड बासोडीह और आसपास के इलाकों में गर्मी बढ़ते ही जलस्तर नीचे चला जाता है, जिससे पानी की किल्लत और भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कई चापाकल खराब पड़े हुए हैं, जिनकी मरम्मत लंबे समय से नहीं कराई गई है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता है। कई परिवारों को एक ही कुएं के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन अत्यधिक गर्मी पड़ने पर कुएं का जलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.