अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या, संवाददाता। पं. दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा अयोध्या मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सांगठनिक विषयों पर पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने संवाद, संपर्क और समन्वय की पद्धति को और अधिक प्रभावी व गतिशील बनाने पर जोर दिया। कार्यशाला में क्षेत्रीय संयोजक श्रीकृष्ण शास्त्री ने वैचारिक अधिष्ठान, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बूथ प्रबंधन, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने विचारधारा, विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक सिंह 'मोनू' ने सांगठनिक विकास, अभिषेक मिश्र ने इतिहास व विकास तथा भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया के प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.