आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले की तीन सड़कों के नवनिर्माण और मरम्मत के लिए शासन ने करीब पौने तीन करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इन मार्गों के निर्माण से संबंधित गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। दीदारगंज और मेंहनगर के विकास खंड मुहम्मदपुर क्षेत्र में दो किलोमीटर लंबे संजरपुर-दयालपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं बिंद्राबाजार से नहर की पटरी होते हुए रानीपुर रजमो तक 2.1 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 1.36 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर हुई है। दोनों सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में थीं।बताया गया कि पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने इन सड़कों के नवनिर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग उठाई थी। इसके बाद दोन...