लखीसराय, मई 31 -- ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। उम्र के आखिरी पड़ाव पर अपनों से ठुकराए गए और बेसहारा बुजुर्गों के जीवन में अब लखीसराय नगर परिषद एक नई रोशनी बिखेरने जा रहा है। शहर के वार्ड संख्या 15 स्थित पंजाबी मुहल्ला में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल के संचालन की तैयारियां अब अपने अंतिम दौर में हैं। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद जिला प्रशासन और नगर परिषद प्रबंधन ने इसे धरातल पर उतारने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और अब भवन बनकर तैयार होने के कगार पर पहुंच गया है। विभाग द्वारा जारी कड़े निर्देश जारी कर नगर परिषद को कहा है कि बुजुर्गों के इस आशियाने में भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन की ऐसी व्यवस्था हो, जिससे उन्हें कभी भी अपने घर की कमी महसूस न हो।

अत्याधुनिक होगा 50 बेड का यह...