सिमडेगा, अप्रैल 2 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांकी गांव में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सर्पदंश की घटना में 30 वर्षीय महिला पीड़ित हो गई। पीड़ित महिला ललिता कुमारी है, जो बांकी गांव की निवासी हैं। बताया गया कि ललिता कुमारी गुरुवार को महुआ चुनने गई थी, इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...