सिमडेगा, मई 12 -- बानो, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र में रविवार देर रात सर्पदंश की घटना में एक युवक पीड़ित हो गया। पीड़ित युवक 24 वर्षीय रोशन लुगुन काम से बाइक से भिखराटोली रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भिखराटोली के समीप रास्ते में रुकने पर अचानक एक सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...