लोहरदगा, जून 7 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा का बगडू हिल माइंस क्षेत्र संरक्षित विकास और पर्यावरण संरक्षण का नायाब उदाहरण है। छात्र-छात्राओं को इसे देखना, इसका अध्ययन करना चाहिए। उक्त बातें हिंडाल्को माइंस आपरेशन हेड बृजेश कुमार झा ने बगडू हिल में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। बीके झा ने कहा कि बगडू हिल हमेशा से पर्यटन का आकर्षण रहा है। अब इसका आकर्षण और बढ़ गया है। बगडू हिल में माइंस संचालन के 87 साल हो चुके हैं। यहां पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित खनन दोनों काम साथ-साथ हुए हैं। दुनिया में प्रदूषण फ्री माइनिंग 2040 तक करने की बात हो रही है। लेकिन लोहरदगा में 2025 आते-आते यह काम हो चुका है। 1940 के दशक से संचालित रोपवे, जो लोहरदगा की पहचान है, इसका एक उदाहरण है। इसका संचालन 30 एचपी के मोटर से होता था, आज सौर उर्जा से चल रहा है। इसमें मजदूरों...