संरक्षित पशु तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली
देहरादून, अगस्त 13 -- देहरादून। बुधवार आधी रात के बाद प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। टी-एस्टेट इलाके में हुई इस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत दून अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बुधवार आधी रात को प्रेमनगर पुलिस दरू चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर चौक की तरफ से बिना नंबर की एक काली मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस के रोकने का इशारा करने पर वे तेजी से चाय बागान की ओर भाग निकले। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पीतांबरपुर बनियावाला मार्ग पर बाइक छोड़ दी और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इससे पुलिस का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.