रुडकी, मार्च 28 -- भगवानपुर, संवाददाता। सिरचंदी गांव में शनिवार तड़के पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर एक महिला को डेढ़ कुंतल संरक्षित पशु के मांस के साथ गिरफ्तार किया है। कई आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक मकान में कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। इस पर उप निरीक्षक प्रदीप चौहान के साथ टीम ने शनिवार तड़के गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे दीवार फांदकर जंगलों की ओर भाग निकले। मौके की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में मांस और संरक्षित पशु के अवशेष के साथ ही पशु कटान के उपकरण बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...