संरक्षित पशु की कुर्बानी देने पर महिला समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुडकी, मई 28 -- कलियर, संवाददाता। गांव नागल पलूनी में गुरुवार को संरक्षित पशु की कुर्बानी का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव के बाहरी हिस्से में स्थित एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मौके का फायदा उठाकर अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, बकरीद के दिन मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव नागल पलूनी में एक मकान के अंदर संरक्षित पशु की कुर्बानी दी जा रही है। सूचना पर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। छापे के दौरान करीब 150 किलो संदिग्ध मांस और पशु काटने में इस्तेमाल करने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर मिले मांस को गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबवा दिया है। साथ ही पशु चिकित्सक को बुलाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.