चंदौली, अप्रैल 3 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में रेल पटरी के बेहतर रखरखाव एवं सिग्नल के आधुनिकीकरण के कारण ही 180 किमी प्रति घंटा के स्पीड पर ट्रेनें फर्राटा भर रही है। लगभग सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक प्रयास से ही मंडल को 11 शील्ड देकर नवाजा गया है। उक्त बातें मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंडल कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।डीआरएम ने कहा कि मंडल में बेहतर ट्रेनों के परिचालन एवं यात्री सुविधा के साथ ही सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है। इस दौरान मंडल नित नई उचांईयों पर अपना परचम लहरा रहा है। बताया कि रेल पटरियों के रखरखाव में काफी सुधार किया गया है। यही कारण है 180 किमी प्रति घंटा के स्पीड का ट्रायल हाल ही में किया गया है। लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ने के कारण मंडल के 214 किमी क्ष...