चित्रकूट, मार्च 8 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ ब्लाक क्षेत्र के तिलौली गांव में संचालित गोशाला की व्यवस्थाओं का सीडीओ डीपी पाल ने जायजा लिया। मौजूद कर्मिचारियों से संरक्षित गोवंशों की जानकारी ली। मौके पर बिना टैग के 17 गोवंश पाए गए है। जिनको टैग लगाने के निर्देश सीडीओ ने दिए। कहा कि संरक्षित गोवंशों को खिलाने के लिए हरे चारे का पर्याप्त इंतजाम रहे। उन्होंने साफ-सफाई के साथ भूसा भंडारण की स्थिति भी देखी। इसके बाद ब्लाक मुख्यालय मऊ का जायजा लिया। यहां निर्माणाधीन कार्य समय से पूर्ण न होने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों से कहा कि फाइलों का सही तरीके से रखरखाव करें। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.