बेगुसराय, अप्रैल 29 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर अमित शरण के निर्देश पर बुधवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ गढ़हरा की ओर से बरौनी सिमरिया रेल खंड पर गढ़हरा गेट नंबर 06 स्पेशल गुमटी पर संरक्षा एवं सुरक्षा पर आधारित नुक्क्ड़ नाटक का मंचन किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती एवं जिला आयुक्त स्काउट डॉ. कमल कुमार भगत के नेतृत्व में स्काउट गाइड ने राहगीरों को संपार फाटक और ट्रेन में यात्रा करने के दौरान होने वाली समस्याओं को दिखाया। नुक्कड़ नाटक का संचालन रोवर लीडर प्रांजल कुमार व संरक्षा सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने किया। मौके पर नुक्कड़ नाटक का थीम "जीवन है अनमोल" के माध्यम से आम राहगीरों को जागरूक किया। मौके पर स्काउट कलाकारों में चंदन कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, सुलेखा कुमारी, अंकु कुमारी,...