वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह पर मंगलवार को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में संरक्षा संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (जीएम) आशुतोष पंत ने कहा कि संरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं बल्कि यह हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। जब प्रत्येक कर्मचारी स्वयं को और अपने सहकर्मियों को सुरक्षित रखने के प्रति सजग रहेगा, तभी दुर्घटना-मुक्त कार्यस्थल का लक्ष्य प्राप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि संरक्षा और स्वच्छता एक-दूसरे के पूरक हैं, स्वच्छ और सुव्यवस्थित कार्यस्थल दुर्घटनाओं की संभावना को कम करता है। कार्य दक्षता को बढ़ाता है। मुख्य संरक्षा अधिकारी राम जन्म चौबे ने परिचय संवाद के साथ राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह की पृष्ठभूमि, उद्देश्य तथा औद्योगिक संस्थानों में संरक्षा संस...