पटना, फरवरी 17 -- संरक्षा आयुक्त ने मंगलवार को बेतिया-कुमारबाग के बीच नौ किलोमीटर लंबे नव-दोहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण किया। उनकी ओर से मंजूरी मिलते ही नव-दोहरीकृत मार्ग पर परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। सगौली-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के तहत बेतिया-कुमारबाग रेलखंड का कोलकाता पूर्वी परिमंडल के संरक्षा आयुक्त गुरू प्रकाश ने मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीआरएस ने कुमारबाग से बेतिया स्टेशनों के बीच विशेष ट्रेन द्वारा 120 किमी की गति से ट्रायल भी किया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 110 किमी लंबे सगौली-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के तहत अब तक 82 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा करने के बाद कमीशनिंग कर ली गई है। परियोजना के तहत नौ किलोमीटर लंबे बेतिया-कुमारबाग रेलखंड का दोहरीकरण क...