झांसी, फरवरी 17 -- धौलपुर-बीना तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत जाखलौन-धौर्रा रेलवे स्टेशनों के मध्य प्रगति पर चल रहे निर्माण कार्यों का सूक्ष्म एवं संरक्षा मानकों के अनुरूप निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा किया गया। उन्होंने अधिनस्थों को दिशा निर्देश दिए। परियोजना की गुणवत्ता और गति का आकलन करने के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि रेलवे द्वारा विरासत संरक्षण और अत्याधुनिक तकनीक के संतुलित समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। निरीक्षण का उद्देश्य उक्त खंड में जहाजपुर - चांदपुर के पास स्थित प्राचीन धार्मिक और धरोहर स्थलों को बचाने हेतु रेलवे द्वारा इस्तेमाल की जा रही आधुनिक तकनीक का निरीक्षण रहा । प्राचीन एवं आस्था से जुड़े धार्मिक स्थलों की संरचनात्मक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे द्वारा स्मारक स्थल क...