फतेहपुर, अप्रैल 2 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में करीब 1200 वर्ष पुराना परिजात का पेड़ संरक्षण के अभाव में धराशाई हो गया। परिजात के वृक्ष को बचाने के लिए तमाम प्रयास भी किए गए। जनप्रतिनिधियों को पत्र लिख संरक्षित कराने की मांग की गई लेकिन अब यह वृक्ष पूरी तरह से खत्म हो चुका है। सरौली गांव में स्थित परिजात का वृक्ष करीब 1200 साल पुराना था। 40 फीट चौड़ा वृक्ष मंगलवार देर रात आए तेज तूफान में धराशाई हो गया। हालांकि वृक्ष को बचाने लिए कई संगठनों ने भरपक प्रयास किया लेकिन विभागीय अनदेखी के चलते वृक्ष खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश में परिजात के दो वृक्ष है एक बाराबंकी जिले में स्थित जबकि दूसरा वृक्ष सरौली गांव में स्थित था। अस्तित्व खो रहे परिजात के वृक्ष को बचाने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व दरियाव सिंह चेतना मंच के पद...