बिजनौर, अप्रैल 17 -- स्योहारा। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक/जेडी मुरादाबाद मंडल डॉ. देवीदास ने सामुदायिक स्वास्थ्य स्योहारा, पीएचसी सहसपुर और आयुष्मान आरोग्य मंदिर महमूदपुर केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी की व्यवस्थाओं एवं वहां मौजूद दवाओं की जमीनी हकीकत को देखी और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. देवीदास ने पहले सीएचसी, पीएचसी परिसर की साफ सफाई को देखा। इसके बाद ओपीडी, स्टोर रूम और प्रसूता भवन की व्यवस्थाओं को जायजा लिया। सीएचसी में लगे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी में दवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली। इसके पूर्व उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर महमूदपुर केंद्र में जाकर भी मिल रही ही सेवाओ की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- जिले में दवाओं की रहे पर्याप्त उपलब्धता: डीसी...