लखनऊ, जुलाई 24 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) संजय कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर की गई है। शासन के अनुसार, उन्नाव में उपायुक्त (स्वरोजगार), राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनाती के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं में संजय कुमार पाण्डेय प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं।संयुक्त सचिव (मनरेगा) संजय पांडेय सस्पेंड जारी आदेश में कहा गया है कि उन्होंने मनरेगा लोकपालों का कार्यकाल 15 मार्च 2026 को समाप्त होने के बाद उनके कार्यकाल विस्तार अथवा नवीनीकरण से संबंधित कोई प्रस्ताव या पत्रावली शासन को उपलब्ध नहीं कराई। इसके अलावा संबंधित विशेषज्ञ के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन पर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और शासनादेशों क...