अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- अल्मोड़ा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संयुक्त सचिव राधिका झा ने विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा की। बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता सहित संबंधित विभागों की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा कार्यों के क्रियान्वयन में सामने आ रही चुनौतियों पर चर्चा की गई। डीएम अंशुल सिंह व सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने संचालित कार्यों, प्रगति और क्रियान्वयन की चुनौतियों को बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...