संयुक्त सचिव अमित सतीजा ने जिले के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
गुमला, जून 18 -- गुमला संवाददाता भारत सरकार के 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के संयुक्त सचिव सह गुमला जिले के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी अमित सतीजा ने गुरुवार को गुमला समाहरणालय भवन में आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा,पोषण, कृषि व अन्य विकास संकेतकों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सतीजा ने स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व देखभाल पंजीकरण को शत-प्रतिशत करने पर बल दिया। उन्होंने जिले में कम वजन वाले बच्चों के जन्म के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके मूल कारणों की पहचान कर पोषण संबंधी योजनाओं को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग,स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सकों की उपलब्धता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.