आगरा, जनवरी 3 -- मथुरा रेल मार्ग पर हजारा नहर पुल पर शुक्रवार की देर रात पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे पेट्रोल मैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल पेट्रोलिंग करते हुए गुजर रहे पेट्रोलमैन ने मालगाड़ी पास होते ही पटरी में फ्रैक्चर देखा। इसकी जानकारी उसने उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पटरी दुरुस्त की जा सकी। घटना संज्ञान में आने पर इज्जत नगर मंडल से रेलवे अधिकारी भी कासगंज आ गए और मौका मुआयना किया। सर्दी के मौसम में रेलवे लाइन की निगरानी के लिए रेलवे में पेट्रोल मैन की व्यवस्था है। पेट्रोल मैन को अपने-अपने क्षेत्र में रेल लाइन की निगरानी करते हैं। शुक्रवार की देर रात मथुरा रेल मार्ग पर कासगंज से पेट्रोल मैन पेट्रोलिंग करते हुए हजारा नहर पुल तक पहुंचा। यहां उसे मालगाड़ी पास हो...