पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। जिलेभर के 69 परीक्षा केंद्रों में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड प्रयागराज की आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल राकेश कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने प्रथम पाली हाईस्कूल विज्ञान के विषय में परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौराना खालसा इंटर कॉलेज पूरनपुर, जेसीज इंटर कॉलेज पूरनपुर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर परीक्षा केंद्रों में सतर्कता को देखा गया। निरीक्षण में परीक्षाएं शांतिपूर्ण, नकलविहीन व शुचिता पूर्ण तरीके से चलते हुए मिली। किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई। सचल दल टीम में जिला नोडल शिक्षक इंतजार ख़ान प्रवक्ता, प्रवक्ता पूजा भारती रही। द्वितीय ...