बहराइच, फरवरी 25 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में चल रही 10वीं व 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को पहली पाली विज्ञान विषय में पंजीकृत 35967 के सापेक्ष 32942 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। जबकि 3025 ने परीक्षा छोड़ी है। दूसरी पाली इंटर की रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र विषय में पंजीकृत 23491 के सापेक्ष 21908 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। 1583 ने परीक्षा छोड़ दी है। नकलविहीन परीक्षा का शुचिता जानने के लिए देवीपाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक कौतुक कुमार सिंह ने कैसरगंज तहसील क्षेत्र के कई परीक्षा केन्द्रों पर छापेमारी की। इस दौरान तलाशी भी कराई गई, लेकिन एक भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि पूरे जिले में नकलविहीन परीक्षा कराई जा रही है। जिसकी निगरानी कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम ...