शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- फोटो : 32 धरना स्थल पर पहुंचे ददरौल विधायक वार्ता करते हुए। शाहजहांपुर, संवाददाता। संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के आंदोलन और क्रमिक अनशन के दूसरे दिन ददरौल विधायक अरविंद सिंह की अध्यक्षता में अनशन स्थल पर महत्वपूर्ण वार्ता सम्पन्न हुई। बीएसए दिव्या गुप्ता स्वयं उपस्थित रहीं और उन्होंने बताया कि दो फरवरी तक समायोजन प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। जिन शिक्षकों ने समायोजन के बाद कार्यभार ग्रहण किया था, उन्हें उनके मूल विद्यालय में लौटाया जाएगा। बीएसए ने बताया कि समायोजन को तत्काल निरस्त नहीं किया जा सकता क्योंकि उच्च न्यायालय में याचिका लंबित है। वार्ता के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया। समिति ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी शिक्षक के साथ अन्याय या उत्पीड़न होता है, तो आंदोलन तुरंत पुनः शुरू होगा। इस दौरान उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.