मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रही हत्या एवं अत्याचार के विरोध में मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या की जा रही है, जो बहुत निंदनीय है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करते हैं कि इस अमानवीय कृत्य को अविलम्ब रुकवाया जाए। श्रद्धांजलि सभा में मृत आत्माओं के प्रति 108 बार राम नाम की माला की गयी। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय मित्तल, भीमसेन कंसल, अनिल तायल, विश्व दीप गोयल, सुनील सिंघल, प्रमोद मित्तल, श्रीमोहन तायल, राकेश कंसल, योगेश कुमार सिंघल, राहुल गोयल, पवन सिंघल, पवन बंसल, रेनू गर्ग, सौरभ मित्तल,...