आजमगढ़, फरवरी 27 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड ठेकमा कार्यालय का गुरुवार को संयुक्त विकास आयुक्त रामबाबू त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची रही। संयुक्त विकास आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में बेतरतीब ढंग से रखी गईं फाइलों को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने मनरेगा से संबंधित लिपिकों को फाइलों का सही तरीके से रखरखाव करने का निर्देश दिया। अधिकारियों के कार्यालय के बाहर नेम प्लेट लगाने, पुरानी आलमारी पेंट करने, ब्लाक परिसर में लगे पेड़ों पर नंबरी कराने का बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिया। ब्लाक के पोर्टल शिकायती प्रार्थना पत्रों के अवलोकन के दौरान निस्तारण का कार्य सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत ओमप्रकाश सिंह, एपीओ अजित सिंह, ओमन अहमद, विजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.