सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- सुलतानपुर,संवाददाता। संयुक्त वामपंथी मोर्चा ने संविधान एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, दमन-अत्याचार पर रोक लगाने, पेपर लीक की घटनाओं पर कार्रवाई तथा स्वास्थ्य, खाद्य पदार्थ सेवाओं को सुदृढ़ किए जाने को लेकर सोमवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विशाल सिंह को सौंपा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव राधेश्याम वर्मा ने कहा कि भारत का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, शांतिपूर्ण सभा संगठन बनाने तथा गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार प्रदान करता है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के जिला सचिव सैफ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में ...