हाजीपुर, मार्च 24 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर थाना के चकसिकंदर स्थित लाइन होटल के निकट एक ट्रक को मद्य निषेध विभाग पटना एवं बिदुपुर थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर उसपर लोड 1003 कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया। और ट्रक को भी जब्त कर लिया। बरामद विदेशी शराब को जब्त कर थाना पर ट्रक सहित लाया गया और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चालक के पास से बीस हजार रुपए नकद सहित एक मोबाइल भी बरामद किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद विदेशी शराबों में रॉयल चैलेंज के 375 एमएल के 309 कार्टन, इंपीरियर ब्लू शराब के 375 एमएल के 299 कार्टून, मैकडॉवेल्स के 180 एमएल के 127 कार्टन, और 375 एमएल के 268 कार्टन बरामद किए गए। कुल 27,120 बोतल में 8981 लीटर विदेशी शराब बरामद किए,बाजार मूल्य के मुताबिक लगभग 80 से 90 लाख की कीमत का अनुमान लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.