नई दिल्ली, मार्च 27 -- जिनेवा में बुधवार को आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में पाकिस्तान की खूब किरकिरी हुई। पाकिस्तान में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की कड़ी आलोचना की गई। जापानी मानवाधिकार कार्यकर्ता शुन फुजिकी ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि करीब 27 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधियों से बंधे होने के बावजूद पाकिस्तान में गंभीर उल्लंघन लगातार जारी हैं। लोगों को जबरन गायब किया जा रहा है। यातनाएं दी जा रही हैं। हत्या और लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। कई लोग या तो देश छोड़कर जा रहे हैं या फिर डर के साए में जी रहे हैं। वहीं, यूएनएचआरसी के 61वें सत्र के दौरान स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हो रहे कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। 'बलूच ...