हरिद्वार, सितम्बर 25 -- हरिद्वार, संवाददाता। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पंड्या ने न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में आमंत्रित अतिथि के रूप में सहभागिता की। वैश्विक आयोजन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और उच्चस्तरीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बीच उन्होंने शांति, मानवता, सह-अस्तित्व और आध्यात्मिक चेतना जैसे विषयों पर विभिन्न देशों के बुद्धिजीवियों और अन्य लोगों से संवाद किया। शांतिकुंज की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. पंड्या ने कहा कि दुनिया वर्तमान में अनेक चुनौतियों से गुजर रही है। इनके समाधान के लिए तकनीकी और आर्थिक विकास के साथ मानवीय संवेदना, नैतिक मूल्यों और आपसी विश्वास को मजबूत करना भी जरूरी है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की उस जीवनदृष्टि को साझा किया, जिस...