मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा निवासी समाजसेविका रेणु पासवान को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मंच सीएसडब्ल्यू 70 के यूएन वूमेन में आमंत्रण मिला है। कार्यक्रम 11 दिसंबर और जनवरी के सत्रों में आयोजित किया जाएगा, जहां रेणु पासवान वैश्विक प्रतिनिधियों के बीच अपनी बात रखेंगी। रेणु ने कहा कि वे सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना और उसे मजबूत बनाने पर अपनी बात रखेंगी। तकनीक के माध्यम से होने वाली लैंगिक हिंसा, युवा महिला मानवाधिकार रक्षकों द्वारा झेले जाने वाले जोखिम, डिजिटल स्पेस को अधिक सुरक्षित, समावेशी एवं न्यायपूर्ण बनाने की ठोस रणनीतियां दुनिया के सामने साझा करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...