नई दिल्ली, जनवरी 21 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस को लेकर चर्चाएं जारी हैं। अब इसे संयुक्त राष्ट्र के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र के जारी रहने की वकालत की है। इधर, यूएन भी वेट एंड वॉच की नीति पर काम करता नजर आ रहा है। ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान समेत करीब 60 देशों के नेताओं को बोर्ड में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र हमेशा कई संगठनों के साथ सह-अस्तित्व में रहा है। उप-प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार को कहा, 'दुनिया भर में क्षेत्रीय संगठन, उप-क्षेत्रीय संगठन और विभिन्न रक्षा गठबंधन मौजूद हैं। इनमें से कुछ के साथ हमारे संबंध भी हैं।' हक ने कहा, 'कुछ संगठनों के साथ हमारे ऐसे संबंध नहीं हैं। 'बोर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.