रामगढ़, फरवरी 11 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियन की संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को गिद्दी सी परियोजना में पिट मीटिंग किया। यूनियन नेताओं ने परियोजना के कोयला कर्मियों को संबोधित करते हुए 12 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। यूनियन नेताओं ने कहा क्षेत्र के कोलियरी परियोजना में उत्पादन और संप्रेषण पूरी तरह से ठप कर हड़ताल सफल बनाना आवश्यक है। मीटिंग को बैजनाथ मिस्त्री, पुरुषोत्तम पांडेय, अरुण सिंह, गौतम बनर्जी, जन्मेजय सिंह, शशि भूषण सिंह, बिजेंद्र प्रसाद, मंगरू महतो आदि ने संबोधित किया। जबकि मीटिंग के दौरान अनिल मांझी, जवाहर यादव, सियाराम साह, दिनेश गोप, कृष्णा सिंह, देवनारायण, रमेश राजभर, मानाराम मांझी, अशोक करमाली आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...