रामगढ़, अप्रैल 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। विस्थापित प्रभावित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी राकेश सत्यार्थी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मोर्चा ने प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा है कि भुरकुंडा लोकल सेल मामले पर हालिया दिनों पतरातू सीओ, भुरकुंडा थाना प्रभारी और उनकी मौजूदगी में अहम बैठक हुई, जिसकी सूचना विस्थापित प्रभावित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र संयुक्त मोर्चा के किसी भी पदाधिकारी को नहीं दी गई, जो सरासर गलत है। मोर्चा का कहना है कि विस्थापित, प्रभावित ग्रामीणों के हक अधिकार के लिए वे पिछले दो वर्षों से आंदोलनरत हैं और समय-समय पर धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से भुरकुंडा लोकल सेल में भागीदारी की मांग करते आ रहे हैं। इसके बावजूद उनकी अनदेखी तर्क व न्यायसंगत नहीं है। ज्ञापन सौंप...