रामगढ़, फरवरी 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। संयुक्त मोर्चा ट्रेड यूनियन ने हड़ताल को सफल बनाने को लेकर रेलीगढ़ा में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रेमचंद शर्मा ने की। बैठक में केंद्र सरकार के 4 श्रम कोर्ड के विरोध में 12 फरवरी को हड़ताल को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही इसे सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। जिसके तहत पिट मीटिंग आदि करके कमियों से हड़ताल सफल बनाने की अपील करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा केंद्र की मोदी सरकार मजदूर विरोधी नीति के तहत निजी मालिको के हक के लिए 4 श्रम कानून लागू कर रही है। इसके लागू होने से कोयला खदान निजी मालिको के हाथ में चली जाएगी। जिससे कर्मियों को शोषण होगा। इसलिए इसका विरोध जरुरी है। बैठक में धनेश्वर तुरी, महादेव मांझी, दशरथ करमाली, प्रेमचंद शर्मा, साबि...