बिजनौर, मई 30 -- बिजनौर। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2026 जिले में 31 मई को होगी। परीक्षा में 4290 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 9 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में 31 मई को होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2026 को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली 2 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा में 4290 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज बिजनौर, राजकीय इंटर कालेज बिजनौर, राजकीय बालिका इंटर कालेज बिजनौर, केपीएस कन्या इंटर कालेज बिजनौर, किसान इंटर कालेज मंडावली, आरबीडी डिग्री कालेज, आरजेपी इंटर कालेज, वर्धमान डिग्री कालेज ब्लाक ए और वर्धमान ड...