संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने वेलीडेशन एक्ट वापस लेने की मांग की
महाराजगंज, सितम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति से जुड़े पेंशनरों ने पेंशनर्स के हितों को लेकर जिला मुख्यालय पर बैठक की। इस दौरान पेंशनरों ने 25 मार्च 2025 को पारित वेलीडेशन एक्ट को वापस लेने, आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की संस्तुतियों के आधार पर पेंशन संशोधन करने तथा पेंशनर्स को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। सह संयोजक रामसरन गुप्ता ने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन-यापन का प्रमुख सहारा है, इसलिए इसके संबंध में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।पेंशनर समिति के कोषाध्यक्ष इंद्रजीत यादव व संयोजक चन्द्रिका प्रसाद वर्मा ने कहा कि पेंशनर्स को उनकी पूर्व जीवनशैली के अनुरूप जीवन-यापन के लिए पर्याप्त पेंशन मिलनी चाहिए और सेवानिवृत्ति की तारीख के आधार पर पेंशनर्स के बीच भेदभाव नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.