मेरठ, अप्रैल 29 -- नगर निगम द्वारा सदन की बैठक में नारी शक्ति वंदन से संबंधित संशोधन अधिनियम विधेयक पारित नहीं होने का निंदा प्रस्ताव लाए जाने पर संयुक्त पार्षद दल ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित होटल मयूर केसरगंज में संयुक्त पार्षद दल के पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें संयुक्त पार्षद दल ने कहा कि नगर निगम में कोई अधिकारी बैठने को तैयार नहीं है। समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा और जनता परेशान है। महिला-पार्षदों को सदन में बोलने नहीं दिया जाता। उनके प्रस्तावों को कार्यवृत में शामिल नहीं किया जाता। कहा कि नगर निगम महानगर के गंभीर एवं आम जनता से जुड़े ज्वलंतशील मुद्दों पर चर्चा के लिए तत्काल सदन बुलाया जाए। यह भी पढ़ें- संगठन का नहीं चल रहा पार्षदों पर जोर, कई रहे अनुपस्थित निंदा प्रस्ताव जैसे मुद्दे तत्वहीन है...