उन्नाव, फरवरी 25 -- उन्नाव। बुधवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल की पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों की रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र की परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में प्रमुख विषयों की आयोजित परीक्षा पर सख्ती बनाए रखने के लिए संयुक्त निदेशक माध्यमिक ने हकीकत जांची। संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा प्रदीप सिंह ने नवाबगंज व बांगरमऊ ब्लाक क्षेत्र में आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी सेंटर पर नकल नहीं मिली। जेडी प्रदीप सिंह ने नवाबगंज के श्यामलाल इंटर कालेज, चमरौजी जीआईसी, नवाबगंज जीजीआइसी के अलावा बांगरमऊ के दो परीक्षा सेंटरो पर छापा मारा। जहां परीक्षा के दौरान कोई अनियमितता व नकल जैसी बात नहीं मिली। बांगरमऊ में निरीक्षण के बाद जेडी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे लखनऊ चले गए। वहीं जनपद के सभी 122 परीक्षा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.