जौनपुर, मई 9 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में वृहद गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला परिसर की स्वच्छता और उपलब्ध सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। संयुक्त निदेशक ने गौवंशों को गर्मी से राहत देने के लिए शेड में लगाए गए वॉटर स्प्रिंकलर की आधुनिक व्यवस्था और नगर पंचायत की अभिनव पहल 'एक रोटी गौ माता के नाम' की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए इसे अन्य निकायों के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने गौशाला में कम्पोस्ट पिट एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाने की व्यवस्था करने को निर्देशित भी किया। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, पशु चिकित्साधिकारी धर्मापुर डा. धर्मेन्द्र सिंह, डा. बृजेश कुमार, वीकेयर फाउंडेशन के संरक्षक ब्रजेश सिंह चंदेल,...