मेरठ, जून 19 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता संयुक्त निदेशक (उद्योग), ऋषि रंजन गोयल ने मेरठ के उपायुक्त उद्योग अमरेश पाण्डेय और राजी अहमद रिजवी के साथ शुक्रवार को कैंची क्लस्टर का निरीक्षण किया।​इस दौरान कैंची क्लस्टर के उद्यमियों शरीफ अहमद, हाजी फरमान, मो.समी, खालिक, आसिफ, शब्बन, बबलू और इसरार आदि ने अधिकारियों के समक्ष समस्याओं का अंबार लगा दिया। उद्यमियों ने स्पष्ट किया कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कैंची उद्योग का भविष्य संकट में है। उद्यमियों ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं के न होने के कारण स्थिति 'जंगल' जैसी हो गई है। हताश होकर कई उद्यमी अपने प्लॉट बेचने को मजबूर हैं, क्योंकि कोई भी अपनी यूनिट ऐसे वातावरण में लगाने को तैयार नहीं है। यह भी पढ़ें- औद्योगिक विकास और निवेश प्रोत्साहन पर हुई चर्चा उद्यमियों ने इस बात पर जोर दिया कि मेडा द्वारा ...