संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा बेरमो कोयलांचल ने मनाया मांग दिवस
बोकारो, मई 13 -- 12 मई को राष्ट्रीय मांग दिवस मनाते हुए बेरमो कोयलांचल अंतर्गत केंद्रीय ट्रेड यूनियनें और स्वतंत्र क्षेत्रीय संघों और संगठनों के संयुक्त मंच की ओर से फुसरो के करगली गेट गांधी चौक में मजदूर जुटे। देश में असंगठित मजदूर जो संघर्षरत हैं, के साथ एकजुटता प्रदर्शित की गई। पिछले दिनों उत्तरी और मध्य भारत में श्रमिकों के बदले प्रतिरोध के साथ एकजुटता दिखाई जा सके। एटक नेता सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ अन्य क्षेत्रों में हड़ताली श्रमिकों पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस द्वारा की गई क्रूर दमनकारी कार्रवाई की निंदा करती है। यह निर्दोष श्रमिकों और आमजनों पर सीधा हमला है इसमें राजतंत्र कॉरपोरेट हितों के लिए खुलेआम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.