संयुक्त टीम ने तीन वाहन पकड़े
एटा, मई 25 -- अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। तहसील जलेसर क्षेत्र में राजस्व, परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की ओर से अवैध परिवहन में संलिप्त तीन वाहनों को पकड़ा गया। प्रभारी एसडीएम जलेसर राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में इसौली चौराहे पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर तथा ओवरलोड ईंट से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। टीम की ओर से तीनों वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना अवागढ़ की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया गया कि अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई लगातार सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान एआरटीओ सत्येंद्र कुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.